Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

SBI की रिपोर्ट में देश के लिए बुरी खबर - अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों पर दिखेगा असर।

Humdard latest hindi news updates india
Bad news in SBI's report - The third wave of corona may come next month, children will be affected.




जल्द ही देश में तीसरी लहर भी दस्तक दे सकती है. SBI की तरफ से रिपोर्ट जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है.

नई दिल्ली ।  देशभर में तेजी से फैली कोरोना की दूसरी लहर के बाद खबरें आ रही हैं कि जल्द ही देश में तीसरी लहर  भी दस्तक दे सकती है. SBI की तरफ से रिपोर्ट जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है. 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगले महीने दस्तक दे सकती है. इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सितंबर महीने तक यह लहर अपने पीक पर पहुंच सकती है.

SBI की रिसर्च रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 7 मई को भारत में कोरोना की दूसरी लहर अपने पीक पर पहुंच गई थी. "मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, भारत जुलाई के दूसरे सप्ताह के आसपास लगभग 10,000 मामलों तक पहुंच सकता है. हालांकि, अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े तक कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हो सकते हैं."

दूसरी लहर जितनी हो सकती है गंभीर

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आंकड़ों से पता चलता है कि तीसरी लहर की पीक के दौरान दूसरी लहर की तुलना में अधिक लोग संक्रमित होंगे. बैंक की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इस लहर का असर करीब 98 दिनों तक रह सकता है. इसके अलावा जानकारों का मानना है कि यह दूसरी लहर जितनी ही गंभीर हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान का भी फायदा लोगों को मिलेगा. इस लहर में मृतकों की संख्या दूसरी लहर की तुलना में कम हो सकती है.

इसमें बताया गया है कि विकसित देशों में दूसरी लहर की अवधि 108 और तीसरी की 98 दिन थी. अगर इस बार बेहतर तैयारी की जाती है तो मौतें कम की जा सकती हैं. 

बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है तीसरी लहर
इसके अलावा इस तीसरी लहर का असर बच्चों पर ज्यादा देखने को मिलेगा. इसके अलावा सभी लोगों की प्राथमिकता इस समय वैक्सीन होनी चाहिए. रिपोर्ट में लिखा गया है कि देश में 12-18 साल की उम्र वर्ग में 15-17 करोड़ बच्चे हैं. भारत को विकसित देशों की तरह इस आयुवर्ग की वैक्सीन खरीदने के लिए एडवांस रणनीति बनानी चाहिए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad