Humdard latest hindi news updates athner.
Kotwar hanged himself to death. written in suicide note
The jewelers did not give the jewelery even after repaying the loan.
आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर। आठनेर थाना क्षेत्र के बरखेड़ गांव के कोटवार केशवराव गायकवाड़ का शव शनिवार सुबह घर के समीप पेड़ से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक कोटवार के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंबिका ज्वेलर्स पर गिरवी रखे हुए जेवर राशि अदा करने के बावजूद नहीं लौटाए जाने पर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। इसकी पुष्टि आठनेर थाना टीआई और मृतक के पुत्र अनिल गायकवाड़ ने की।
ग्राम कोटवार केशव राव गायकवाड़ (58) के बड़े बेटे अनिल गायकवाड़ ने बताया कि पिता 26 जून से लगातार अपने परिजनों के यहां पर शादी के कार्यक्रम में जा रहे थे। उनसे निरंतर फोन पर संपर्क भी हो रहा था। वे घर आने की बात करते रहते थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार रात में वह घर कब आए. इसका कुछ पता नहीं। सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से उनका शव लटके होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी। घर में किसी प्रकार की कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी। अचानक फांसी लगाने की बात समझ से परे है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच में सुसाइड नोट में मिला है। इसमें लिखा था, कि प्रवीण सोनी अंबिका ज्वेलर्स से सोने-चांदी के गहने गिरवी रखकर 63 हजार रुपए का कर्जा लिया था। इस राशि का भुगतान करने के बाद भी ज्वेलर्स ने सामान नहीं लौटाए। इस कारण उन्होंने आत्महत्या की है। इधर ज्वेलर्स के संचालक प्रवीण सोनी ने इस तरह की किसी भी बात से इनकार किया है।
सुसाइड नोट मिला है
मृतक कोटवार के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जयंत मर्सकोले, टीआई, आठनेर
जांच जारी है।
कोटवार के आत्महत्या के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसपी बोहित, एसडीओपी, भैंसदेही

