Free education system made by Rashtriya Hindu Sena. Continuously running unique initiatives.
हिरदागढ़ से हमदर्द न्यूज़ के लिए अशोक आरसे की खबर।
हिरदागढ़। ग्राम पंचायत खामखेड़ा में की गई निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कोविड-19 के दौरान स्कूल कॉलेज एवं सभी संस्थान बंद है क्योंकि शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है जिस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना खामखेड़ा अध्यक्ष अनिल आरसे उपाध्यक्ष अशोक आरसे ब्लॉक मंत्री सुनील बेलवंशी जी एवं समस्त सदस्यगण द्वारा बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था की गई इस कोचिंग में किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है राष्ट्रीय हिंदू सेना के होनहार सदस्य अशोक आरसे अनिल आरसे एवं सुनील बेलवंशी जी द्वारा शिक्षा दी जाती है साथ ही सनातन संस्कृति एवं संगीत की शिक्षा श्री रामकिशन जी आरसे राष्ट्रीय हिंदू सेना संयोजक खामखेड़ा द्वारा दी जाती है।
राष्ट्रीय हिंदू सेना गरीबों को भोजन मेडिसिन एवं जरूरत की चीजों के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है बिना किसी चंदा या किसी को कष्ट पहुंचाए| स्वयं आपस में अपने पास से स्वयं सेवा कर रहे राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता पूरे भारत में कार्यरत है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के सभी कार्य बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए हमेशा सामाजिक हित में होते हैं।

