Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

झल्लार कांग्रेसियों ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के नेतृत्व में बड़ती महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

Humdard latest hindi news updates

Jhallar Congressmen submitted a memorandum under the leadership of former Lok Sabha candidate Ramu Tekam in protest against the rising inflation.


✍️Kuldeep pahade..... 8982291148

भैंसदेही 06/07/2021
आज भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झल्लार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के नेतृत्व में मोदी-शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया एवं रैली निकालकर तहसील कार्यालय झल्लार में नायब तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत को बढ़ते हुए बिजली बिलों को माफ करने एवं पेट्रोल-डिजल-रसोई गैस व अन्य सभी खाद्य पदार्थों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
 
बिजली बिल जलाकर विरोध जताया

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि पेट्रोल- -डीजल-रसोई गैस एवं अन्य घरेलू सामग्री में लगातार मूल्य वृद्धि हो रही हैं।वैसे ही कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण जनता के काम धंधे चौपट हो गए लाखों लोगों की नौकरियां चली गई है और केंद्र एवं राज्य सरकार कुंभकरनीय नींद में सोई हुई है कि आम जनता को जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है लेकिन मोदी-शिवराज सरकार को इससे कोई लेना-देना नही है।
कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहां कि इन बढ़ते बिजली बिलों के कारण जनता के जेब पर डाका पड़ा हैं, इस बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है।

कार्यक्रम मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार साहू,दुर्गेश आर्य, बंडू महाले जी, शिवा आर्य, रोहित साहू, कमलकिशोर मंसूर, झनक सिहारे, सुनील सेलू, राहुल कासदे, उमेश पांसे, निलेश पांसे, बंटी तिवारी, जितेंद्र कनाठे, सतीश गोरले, निलेश साहू पत्रकार, अलकेश साहू पत्रकार, विक्की आर्य पत्रकार, राहुल सेमरे,श्याम प्रजापति, सतीश साहू, राकेश आर्य, सुरेश सेलुकर, रामेश्वर तंडीलकर, अरविंद पांडे, सदन उईके, अनिल कासदे, नितेश बड़ौदे, सागर सेमकर, शिवचरण इवने, सुमित बाथरी, गोरेलाल बारस्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad