Humdard latest hindi news updates multai.
News Update - Seriously injured Satish dies in Betul district hospital in Dahua road accident.
मुलताई। नगर से करीब 10 किमी दूर छिंदवाड़ा रोड़ पर मंगलवार सुबह अचानक एक मोटरसाइकिल और ट्रक की आपस मे भिंड़त हो गयी जिसमे मोटरसाइकिल सवार सिपावा निवासी 35 वर्षीय सतीष पिता हरि सरोदे गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे बैतूल जिले चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर ज्यादा खून बह जाने से सतीष की मौत होने की जानकारी मिली है।
सुबह सतीष के साथ मलोलखापा निवासी 20 वर्षीय युवक ललित पिता मुन्नालाल भी मोटरसाइकिल पर सवार था। दुर्घटना में सतीश का एक हाथ पूरी तरह कट कर अलग हो गया वही एक पैर भी टूट गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस से डॉ कमलेश रघुवंशी और पायलेट सुखलाल पावर ने मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया , जहा से गंभीर रूप से घायल सतीष सरोदे को बैतूल जिले चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

