Horrific road accident - speeding took away mother's son's life. Tragic death of both of them after colliding with the car.
छिंदवाड़ा। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते लोधीखेड़ा ( बोरगांव) में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, सौंसर से नागपुर की ओर जा रही स्विफ्ट कार के चालक ने यहां गांव जा रहे मां बेटे की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि मोटरसाइकिल सवार बहुत ज्यादा रफ्तार में था। हादसे में कार से टकराने के बाद युवक उछल कर दूर फीका गया और उसकी माँ सड़क किनारे गिर गयी और उन दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
लोधीखेड़ा थाना प्रभारी भूपेन्द्र गुलबांके ने बताया कि बिछुआ के कुंडा रैय्यतवाड़ी निवासी 34 वर्षीय सुनील पिता रामप्रसाद उईके अपनी मां शारदा पति रामप्रसाद उईके के साथ सावनेर के भुर्जवाड़ा गए हुए थे। दोनों मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 28 एमएच 6809 में सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान जब दोनों बोरगांव-छिंदवाड़ा मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे तो उनकी सौंसर से नागपुर की ओर जा रहे स्विफ्ट कार क्रमांक एमएच 31 ईके 4240 से जोरदार टक्कर हो गयी।
इस दर्दनाक हादसे में सुनील उईके और उसकी मां शारदा की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है।जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
उपरोक्त घटना की प्राथमिक जानकारी और फ़ोटो हमदर्द न्यूज़ के पाठक रामकिशोर जी ने हमे भेजी है। यदि आपके आस पास भी ऐसी कोई गंभीर घटना घटे तो तत्काल हमे 8982291148 पर फ़ोटो वीडियो के साथ जानकारी उपलब्ध कराए।





