Humdard latest hindi news updates betul.
The cowboy was murdered on suspicion of witchcraft, the police revealed the blind murder. Accused arrested.
Breaking news मध्य प्रदेश बैतूल जिले के चिचोली थाना के ग्राम चिखली में जादू टोने के शक में हुई थी चरवाहे की हत्या
चिचोली जिला- बैतूल दिनांक 21.07.21 को प्रातः थाना चिचोली के चौकी भीमपुर स्थित ग्राम चिखली मेंडाढाना निवासी मृतक हरकचन्द पिता डूंडा सेलूकर उम्र 50 साल की लाश उसके खेत से करीब ( 03 कि.मी. दूर मेंडाढाना के जंगल मे पडी होने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर मृतक हरकचन्द की पत्नी खटाया बाई की रिपोर्ट पर जीरो पर मर्ग इन्टीमेशन व अपराध कायमी कर थाने पर असल अपराध क्रमांक 392/21 धारा 302 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दर्ज कर विवेचना की गई । घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा मृतक के परिजनो से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की धर पकड व गिरफ्तारी हेतु निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिचोली व स्टाफ के द्वारा मामले मे सतत रूप से विवेचना कर मृतक के परिजनो व ग्राम वासियों से पूछताछ उपरान्त चिन्हित किये गये संदहियों पतिराम सेलूकर व कमल कास्दे से हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो आरोपी कमल कास्दे ने सह आरोपी पतिराम सेलूकर के कहने व उकसाने पर घटना दिनांक 20.07.21 को शाम के वक्त मवेशी चराने जंगल मे गये मृतक हरकचन्द सेलूकर की उसी की कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन मे मारकर हत्या करने की वारदात कबूल किया जो आरोपी कमल कास्दे से घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी तथा घटना के वक्त पहने हुए कपडे आरोपी की निशादेही पर बरामद कर आरोपी कमल पिता नन्दा कास्दे उम्र 25 साल निवासी खडका ढाना चिखली चौकी भीमपुर तथा सह आरोपी पतिराम पिता डूंडा सेलूकर उम्र 45 साल निवासी मेंडाढाना चिखली चौकी भीमपुर को दिनांक 23.07.21 को गिरफ्तार किया गया है । विवेचना मे ज्ञात हुआ कि सह आरोपी पतिराम को मृतक हरकचन्द पर जादू टोना का संदेह था तथा उसकी दो लडकिया जिनकी पूर्व मे मृत्यु हो गई थी जिनमे से एक लडकी सुगन्ती की मृत्यु दो माह पूर्व हुई थी , जो उनकी मौत का जिम्मेदार आरोपी पतिराम मृतक हरकचन्द द्वारा जादू टोना करने को मानता था । यह बात पतिराम ने अपने दामाद व मुख्य आरोपी कमल कास्दे को बताई थी और उसको उकसाया था कि यदि वह हरकचन्द को नही मारेगा तो आगे चलकर हरकचन्द जादू टोना से उन लोगो को भी मार डालेगा । सह आरोपी पतिराम के इसी उकसावे मे आकर आरोपी कमल कास्दे के द्वारा मृतक हरकचन्द की हत्या करना पाया गया । उपरोक्त गंभीर व अज्ञात अंधी हत्या के खुलासे मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक अजय कुमार सोनी व उनके थाने एवं चौकी के स्टाफ उप निरीक्षक सेवन्ती परते , प्र.आर. 394 आलोक पटेल , प्र.आर. 250 सन्तोष गीद , प्र.आर. 542 किशन , महिला प्र.आर. 188 शान्ता बर्डे , आर . 629 दिलीप डुडवे . आर . 22 छोटेलाल , सैनिक 177 अशोक नरें व आर . चालक 19 तरूण सिरसाम का सराहनीय योगदान रहा है


