Madhya Pradesh CM Shivraj's big announcement - schools will open in Madhya Pradesh from July 25, know what else was said
मध्य प्रदेश सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान-मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से खुल जाएंगे स्कूल, जानिए और क्या कहा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया है. कहा है कि अब मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से 11वीं-12वीं कक्षा के स्कूल खुलेंगे, सब ठीक रहा तो 15 अगस्त तक छोटी कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी.
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान-मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से खुल जाएंगे स्कूल, जानिए और क्या कहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा है कि राज्य में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ 25-26 जुलाई से शुरू हो जाएंगी और कालेज एक अगस्त से खोल दिए जाएंगे. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो 15 अगस्त तक छोटी कक्षाओं के स्कूल भी खोल दिए जाएंगे.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यह घोषणा की है. भोपाल में विद्या भारती मध्यक्षेत्र शैक्षणिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ‘अक्षरा’ भवन के लोकार्पण समारोह में सीएम ने कहा कि कालेज भी 50 फीसदी क्षमता के साथ एक अगस्त से खोल दिए जाएंगे और अगर 15 अगस्त तक कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई चिंता न रही तो छोटी कक्षाओं को भी खोला जाएगा. लेकिन अभी के लिए केवल बड़ी कक्षाओं को ही संचालित किया जाएगा
हमें लगता है कि 25-26 जुलाई से 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल आधी संख्या के साथ खोल दें। 15 अगस्त तक सब ठीक रहा तो नीचे की कक्षा के स्कूल भी खोल देंगे: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
सीएम ने कहा कि राज्य में अब लॉकडाउन की पाबंदियां हटा दी गई हैं, बाजार खुल गए हैं. लोगों का आना-जाना भी अब सामान्य रूप से शुरू हो गया है. जनजीवन अब सामान्य दिशा में बढ़ रहा है, बच्चे भी बाजार में जाने लगे हैं, ऐसे में स्कूलों को भी अब खोलने का फैसला लिया गया है.
राज्य में स्कूल खुलने के बाद इस तरह चलेगी कक्षाएं
कोरोना संक्रमण से विद्याथियों की सुरक्षा के लिए हफ्ते में दो बैच में कक्षाएं शुरू की जाएंगी. इसमें एक दिन एक बैच और दूसरे दिन दूसरी बैच के छात्र स्कूल आएंगे. अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसके बाद 9वीं और 10वीं की कक्षाएं भी इसी तरह खोली जाएंगी, फिर बाद में छोटी कक्षाएं.


