State-level eminent journalist and editor Gagandeep Khera presented a computer to the only Hindi Urdu school in Multai.
मुलताई नगर के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार गगनदीप खेरे ने हिंदी उर्दू स्कूल मुलताई को पुराना चालू स्थिति में कंप्यूटर भेंट किया इस अवसर पर बीआरसी आशीष चंद शर्मा स्कूल की प्रधान पाटिका श्रीमती वर्षा खेरे एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित था.
गगनदीप खेरे ने कहा कि आज के युग मे हम सब आधुनिकरण की ओर जा रहे हैं जिसको देखते हुए आज कंप्यूटर हम सबकी जरूरत बन गया है जिससे हमारे बहुत से काम आसान एवं सुलभ हो जाते हैं. इसी उद्देश्य से स्कूल के कार्य एवं स्कूली बच्चों को शिक्षा की ओर आकर्षित करने के लिए आज यह पुराना चालू स्थिति में कम्प्यूटर भेंट दिया है आम जनता ने भी अपने पास रखी खेल एवं शिक्षण सामग्री स्कुलो को भेट करना चाहिए।

