meeting of Bahujan Samaj Party was held in Amla. Preparations for the upcoming urban body elections will be intensified.
✍️ Kuldeep pahade
आमला। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा आमला की बैठक 11 जुलाई 2021 दिन रविवार को जिला संगठन मंत्री नालन्दा शेषकर के निवास पर जिलाध्यक्ष जी आर पटेल,उपाध्यक्ष इंद्रकुमार शेषकर कोषाध्यक्ष धनराव चन्देलकर एवं अमरसिंह खातरकर के आतिथ्य में तथा विधानसभा अध्यक्ष आमला भीमराव निरापुरे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में 14 जुलाई को जिलास्तरीय समीक्षा बैठक जिसमे प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित होंगे इस बैठक में विधान सभा आमला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने हेतु अवगत कराया गया। सभी के विचार विमर्श के पश्चात प्रति माह के दूसरे रविवार बैठक का आयोजन करने,नगरपालिका आमला में सेक्टर का गठन कर पदाधिकारी नियुक्त करने,सभी वार्डो से नगरपालिका चुनाव हेतु प्रत्याशी का चयन करने,बसपा की महिला विंग तैयार करने तथा पूरे विधान सभा मे सदस्यता अभियान चलाने सम्बंधी निर्णय लिए गए।जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझकर पार्टी को मजबूत करने व नगरपालिका चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हर सम्भव प्रयास करे एवं विधान सभा आमला के पदाधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।
बैठक में सर्वसम्मति से अमित कहार को सेक्टर प्रभारी एवं विशाल गोहे को ग्रामीण अध्यक्ष खानापुर नियुक्त किया गया।बैठक में मुख्य रूप से कुंदनलाल बगियार,नारायण कचारे,तुलसीराम कचारे,शंकर राव शेषकर,एन पी चन्देलकर, मालती चन्देलकर योगेश अमझरे, राजकुमार पाटिल,रोशन सेंदरे, राहुल अमझरे, सन्नी मोरले, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


