Plantation is being done under Ankur program on the occasion of birthday.
भैंसदेही से HDN न्यूज़ के लिए विकास कुमरे की खबर।
भैंसदेही। जिला बैतूल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड भैंसदेही विकास कुमरे ब्लॉक समन्वयक के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अमला विकासखंड भैंसदेही में एक नई पहल की शुरुआत की गई जिसमें कोरोना वॉलिंटियर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आमला के अध्यक्ष श्री सरवन मन्नासे जी द्वारा अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पीपल के 2 पौधे का पौधा रोपण किया गया। जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष/ कोरोना वॉलिंटियर सरावन मन्नासे एवं नन्हे बच्चों के साथ पौधारोपण किया गया।

