Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दुष्कर्म की शिकार नाबालिक आदिवासी बालिका की मौत। मुलताई के दुनावा क्षेत्र का है पूरा मामला।

Death of a minor tribal girl victim of rape. The whole matter is of the Dunawa area of ​​Multai.





मध्य प्रदेश बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दुनावा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम शामिल निवासी 15 वर्षीय बालिका दुष्कर्म की शिकार, बालिका ने बदनामी के डर से खुद को किया आग के हवाले कर आत्महत्या 

अमरावती पुलिस के द्वारा दुनावा पुलिस को मिली पूरी घटना की सूचना उक्त पूरे मामले पर मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने लिया संज्ञान और मुलताई पुलिस को भेजा अमरावती

पीड़ित बालिका चार दिनों तक लड़ती रहेगी जिंदगी और मौत की जंग अमरावती के अस्पताल में चल था है उपचार आखिरकर मासूम हार गई जिंदगी की जंग

बालिका द्वारा माता पिता को बताए जाने पर भी माता-पिता ने नहीं उठाया था कोई कदम बिना  बैतूल जिले की पुलिस को सूचना दिए कराने ले गए थे महाराष्ट्र इलाज

मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है इतने कड़क कानून होने के बावजूद भी इस प्रकार की हैवानियत करने वाले हैवान वारदातों को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक 15 वर्षीय मासूम बालिका दुष्कर्म का शिकार हुई और फिर उसने अपनी बदनामी के डर से अपने आप को आग के हवाले कर दिया और 4 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते लड़ते  बुधवार उसने दम तोड़ दिया !

देखे क्या है पूरा मामला

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुनावा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मैं एक 15 वर्षीय बालिका के साथ 24 जुलाई की सुबह लगभग 11:00 बजे उसी के पड़ोस में रहने वाले आदित्य कुबडे पिता सुरेश कुबडे ने बालिका के घर में घुसकर बालिका के साथ जोर जबस्ती कर दुष्कर्म किया जिस समय यह घटना को आरोपी ने अंजाम दिया उस समय बालिका के माता पिता और भाई खेत में मजदूरी करने गए हुए थे और पीड़ित बालिका घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए इस आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया मिली जानकारी के अनुसार बालिका ने रात में अपने माता-पिता और घर पर आए मेहमान चचेरे भाई को उक्त घटना के बारे में बताया बालिका ने घरवालों को यह भी बताया कि आरोपी ने पहले भी एक दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया है पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी इस कारण अभी तक उसने परिजनो को कुछ बोल नहीं सकी 

 परंतु यह सब सुनने के बाद भी सामाजिक डर और बदनामी के डर से पूरी घटना की जानकारी मिलने के बावजूद भी माता-पिता ने पुलिस में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देना उचित नहीं समझा और सब लोग खाना खा पीकर सो गए पर 15 वर्षीय बालिका ने बदनामी के डर से उसी रात ही अपने आप को आग के हवाले कर दिया जैसे ही घर वालों बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो नजर जलती हुई बालिका पर पड़ी तत्काल परिजनों ने उसे बुझाया और गंभीर अवस्था में झुलसी बालिका को वरुण और वहां से अमरावती के इर्विन अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां बालिका का उपचार 4 दिनों तक चलता रहा और कल बुधवार दोपहर उसने जिंदगी की जंग से हार मान ली और उसकी मृत्यु हो गई

पूरे मामले पर एसडीओपी मुलताई का कहना 

इस पूरे मामले पर मुलताई एसडीओपी सुश्री श्रीमती नम्रता सोंधिया से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि

इस पूरी घटना की जानकारी 26 जुलाई को अमरावती पुलिस ने दुनावा पुलिस को दी जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार दुनावा चौकी प्रभारी को अमरावती भेजा गया और अमरावती पहुंचकर इस मामले में बयान दर्ज किए फिलहाल आरोपी आदित्य कुबडे पिता सुरेश कुबडे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है किंतु पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी एसडीओपी ने यह भी बताया कि बालिका लगभग 99% जल गई थी और आरोपी की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई गई है कल दोपहर को ही अमरावती पुलिस से बच्ची की मृत्यु की खबर मिली उसके बाद आरोपी पर विभिन्न धाराएं और बढ़ाई जाएगी! एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि मरने से पहले पीड़ित बालिका के बयान भी ले लिए गए थे! साथ ही पीड़िता के मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने 27 जुलाई को  आरोपी आदित्य पिता सुरेश कुबड़े के खिलाफ धारा 376(3) 376(2)(N) 506 के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। एसडीओपी सुश्री सोंधिया ने बताया पीड़िता की मौत होने के चलते प्रकरण में आरोपी आदित्य कुबड़े के खिलाफ अन्य धाराओं का इजाफा किया जाएगा।

दुनावा चौकी प्रभारी का कहना

दुनावा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत आहाके ने बताया अमरावती अस्पताल पुलिस चौकी से 26 जुलाई को मिली सूचना के बाद इर्विन अस्पताल अमरावती पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बालिका की हालत गंभीर होने से उसके बयान देने की हालत में नहीं होने की जानकारी दी। इस स्थिति में बालिका की मां के बयान लिए। बालिका की मां ने घटना की पूरी जानकारी दी। श्री आहाके ने बताया पीड़िता के मां की रिपोर्ट पर  आरोपी आदित्य पिता सुरेश कुबड़े के खिलाफ धारा 376(3) 376(2)(N) 506 के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad