Corona volunteer cooperating in vaccination work. 81-year-old elderly woman got Kovid-19 vaccine
आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।
आठनेर। बुधवार को आठनेर विकासखंड में 19 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया।जिसमें अनेक स्थानों पर वैक्सीनेशन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की कमान कोरोना वालेंटियर ने संभाली। विदित हो कि पंचायतकर्मियों की हड़ताल चल रही है इसके कारण कई केंद्रों पर व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कोरोना वालेंटियरो ने स्वयं आगे बढ़कर प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए अपना योगदान दिया।वालेन्टियर सोशल डिस्टेंसिंग,हैंड सैनिटाइजिंग,रजिस्टर एंट्री के साथ ही बुजुर्गों व दिव्यांगों को वैक्सीन के लिए घर से साथ लेकर आना एवं वापिस घर तक छोड़ने जाना जैसे कार्य पूर्ण समर्पण भाव से कर रहे हैं।
ऐसा ही एक नजारा ग्राम पंचायत हिवरा में देखने को मिला जहां पर रजिस्टर में एंट्री से लेकर टेंपरेचर,आक्सीजन लेबल चेक करने सहित अन्य व्यवस्था करते हुए कोरोना वालेंटियर नजर आए।कोरोना को हराने की लड़ाई में बुजुर्ग भी पीछे नही है।81वर्षीय बुजुर्ग अंबा साकरे ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाते हुए इस वेक्सीन महायज्ञ में अपनी आहुति समर्पित की। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मेंटर एवं कोरोना वालेंटियर गोवर्धन राने ने बताया कि हम अपने गांव को शत प्रतिशत टीकाकरण युक्त ग्राम बहुत जल्द ही कर लेंगे इसके लिए सभी वालेंटियर एवं समाजसेवी तत्परता से सहयोग कर रहे हैं। विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि पूरे विकासखंड में जब तक टीकाकरण अभियान चलता रहेगा तब तक कोरोना वॉलेंटियर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।आज टीकाकरण अभियान में हिवरा में गोवर्धन राने,डॉक्टर देवेंद्र चढ़ोकार, दिनेश साकरे,हर्षल कोसे,जयंत कोसे, गौरव कोसे,विनोद बारस्कर धनोरी में प्रवीण चढ़ोकार,संदीप पडलक, पाटादा में चैती धुर्वे,मेंढा छिंदवाड़ में मारुति आडमाचे सहित अन्य केंद्रों पर वालेन्टियरो द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

