Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन, भारत योद्धाओं की भूमि है, जिसने हमेशा दुश्मनों को हराया है - श्री नागले

Humdard latest hindi news updates athner

Salute on Kargil Vijay Diwas, India is the land of warriors, who have always defeated the enemies - Shri Nagle


आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।


आठनेर। भारत योद्धाओं की भूमि है, जिसने हमेशा दुश्मनों को हराया है। भारतीय सेना भारत की सीमा की रक्षा करती है। लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा घुसपैठ करता है , ऐसी ही एक घटना 1999 में कश्मीर में हुई, जब पाकिस्तान ने कारगिल की चोटियों पर चुपके से कब्ज़ा कर लिया। लेकिन भारत ने दो महीनों तक पाकिस्तान से युद्ध किया और अपनी जमीन वापस ली। 26 जुलाई 1999 को कश्मीर के कारगिल में भारत ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया। इसलिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।


कारगिल युद्ध जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है, यह बात आज बैतूल जिले के आठनेर नगर में शहीद स्तम्भ पर अजास संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष ,समाजसेवी एवं शिक्षक लीलाधर नागले ने लोगों से कही।


इस वर्ष हम कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मना रहे है , श्री नागले ने कहा कि कारगिल विजय में भारत की विजयी पराक्रमता से पाकिस्तान में इस युद्ध के कारण राजनैतिक और आर्थिक अस्थिरता बढ़ गई और पाकिस्तान में नवाज शरीफ़  की सरकार का तख्ता पलट गया पाकिस्तान को उसकी करनी का परिणाम भुगतना पडा। हमारे देश में इस युद्ध के दौरान देशप्रेम का उबाल देखने को मिला और राष्ट्र की रक्षा के लिए सेना के साथ -साथ भारत के आम नागरिक भी राष्ट्र की सुरक्षा, एकता ,अखण्डता के लिये आगे आये।


आठनेर में आज कारगिल विजय दिवस की शहादत को नमन करते हुए कारगिल वीर शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर श्रद्घान्जलि अर्पित की गई . वीर शहीद अमर रहे ..अमर रहे.. सारे जहाँ से अच्छा…  हिन्दोस्तां हमारा के नारे लगाकर राष्ट्रभक्ति का संचार किया।


इस अवसर पर अजास संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले, माली समाज संगठन आठनेर के अध्यक्ष बाबूराव बनकर, अजास सदस्य संतोष दवन्डे,अजास जिला सदस्य नारायण मनोहरे, निखिल सोनी, चान्दशाह, लक्ष्मण अहाके, राजेश गोनेकर, धनराज उइके, कमलेश खातरकर सहित कई लोग मौजूद रहे.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad