Humdard latest hindi news updates betul.
Theft took place in the school, the hands of 70 thousand were clean, 5 thieves including three minors were caught by the police.
जिला बैतूल थाना बैतूल बाजार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय बडोरा मे हुई चोरी का खुलासा दिनांक 23-07-2021 को शा.उ.मा.वि. बडोरा के प्रभारी प्राचार्य बलदेव हुरमाडे द्वारा थाना बैतूल बाजार आकर एक लेखीय आवेदन स्कूल मे दिनाँक 22-07-2021 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने संबंधी पेश किया जिस पर से थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 262/21 धारा 457,380 भादवि का अज्ञात चोर के विरुध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महो . बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महो . श्रीमति श्रृध्दा जोशी के निर्देशन मे , श्रीमान एसडीओपी महो . बैतूल नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार से टीम गठित की गई जिसके द्वारा स्कूल में चोरी गये सामान एक कम्प्यूटर , एक साउंड सिस्टम , खेल सामग्री , क्रिकेट बेट , बैडमिंटन रैकेट , बालीवाल , काँच की गलास का बॉक्स कुल मशरुका किमती 70,000 रुपये का आरोपीगण राहुल धोटे , अंकित सरनेकर एवं तीन नाबालिक सभी निवासी भीमनगर बडोरा के द्वारा चोरी करना स्वीकार करने तथा सभी चोरी किये सामान को मुख्य आरोपी अंकित पिता गणेश सरनेकर निवासी भीमनगर बडोरा के घर के ऊपर के कमरे में छुपाना बताया चोरी किया गया सामान मुताबिक मेमोरेण्डम के आरोपीयो के बताये स्थान से बरामद किया गया है आरोपीगणो को आज दिनांक 26-07-2021 को माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया जाता है । उक्त प्रकरण की विवेचना मे थाना बैतूल बाजार से गठित टीम में उप निरी , मोहित दुबे , प्रआर 09 प्रवीण पचौरी , कार्य.प्र.आर . 558 अंकित , आर . 610 मनोज , 166 सुरेन्द्र , 672 जितेन्द्र , 669 हर्षवर्धन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

