The cow slaughter is not stopping. A serious incident can happen at any time. One such incident came to the fore. Read full news.
मुलताई के ड्रीमलैंड सिटी के पीछे पुलिया के पास गोवंश से भरा पिकअप पलटा
घटनास्थल पर तीन गाय की हुई मौत तीन घायल गायों की स्थिति गंभीर
मुलताई नगर से लगकर स्थित ड्रीमलैंड सिटी के पीछे पुलिया के पास शुक्रवार को सुबह 6 बजे के करीब एक गौवंश से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस विभाग की ओर से एस आई अनिल राहोरिया मिथिलेश उईके मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा इस बात की सूचना बजरंग दल के गगन साहू एवं ऋषि साहू, पिंटू प्रजापति को दी गई। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता गगन साहू,ऋषि साहू,पिंटू प्रजापति,गजनी,जतिन डोहरे,भूपेश,राकेश, सागर बजरंगी,शिवा सलामे मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप क्रमांक एमएच - 04 एफ-यू 3294 के पीछे ठूस-ठूस कर भरी गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन गायों की मौत हो गई जिन्हें वहीं 4 लाइन के पास गड्ढे खोदकर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया 3 गए गंभीर रूप से घायल है जिनकी स्थिति नाजुक है। दुर्घटना के बाद पिकअप गाड़ी पर सवार चालक और उसका साथी फरार हो गये। फिलहाल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग की सहायता से ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से गौवंश को मुलताई स्टेशन रोड स्थित गौशाला पहुंचाया है। इस संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक गगन साहू ने बताया कि गौवंश तस्करों द्वारा क्षमता से अधिक गोवंश को गाड़ियों में भरकर तथा भय के चलते तेज गति से वाहन चलाने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती है।

