Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हीरादेही में पपीता से भरा पिकअप वाहन घर में जा घुसा। इसकी चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की हुई मौत

The pickup vehicle entered the house. A 15-year-old boy died due to its grip. The vehicle was full of papayas.


हीरादेही में  पपीता से भरा पिकअप वाहन घर में जा घुसा। इसकी चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की हुई मौत 




आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर


आठनेर।थाना क्षेत्र के ग्राम हीरादेही में गुरुवार सुबह पपीता से भरा पिकअप वाहन ढलान में रिवर्स आने के बाद एक घर में जा घुसा। इसकी चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दी गई कि महाराष्ट्र की ओर पपीता भरकर एक पिकअप वाहन हीरादेही से होते हुए जबलपुर जा रहा था ।



इसी बीच वह चढ़ाई नहीं चढ़ पाया और ढलान में पीछे लुढकने लगा । बेहद तेज रफ्तार में वाहन पीछे आया और सीधे गांव के कि भलावी के घर में घुस गया। वाहन की चपेट में किसन के पुत्र प्रवीण भलावी की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम महाराष्ट्र के मोर्शी स्थित अस्पताल में किया गया। इधर सूचना मिलने पर आठनेर पुलिस के प्रधान आरक्षक कमल साहू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने चालक सहित 2 लोगों को पकड़ा था। इन्हें आठनेर पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad