Where and why did the leopard come on the road in MP, kept growling for half an hour on the flyover of the National Highway.
सिवनी से 30 किलोमीटर दूर सिवनी-नागपुर नेशनल हाईवे पर एक तेंदुए ने लगभग आधे घंटे के लिए ट्रैफिक रोक दिया। तेंदुआ यहां ओवरब्रिज के ऊपर फुटपाथ पर बैठा रहा, जिससे लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं। लोग वीडियो बनाने लगे। गाड़ियों के हॉर्न सुनकर तेंदुआ ने यहां फ्लाईओवर की गैलरी छलांग लगा दी। हाईवे पेंच टाइगर नेशनल रिजर्व पार्क से निकला हुआ है। बारिश होने के बाद इस तरह से वन्य प्राणियों का हाईवे पर आना शुरू हो गया है। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर अब वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीर खींचने लगी है।

