ABVP unit Athner celebrated all India
Foundation day of student council, also done tree plantation
आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर । 9 जुलाई को अखिल भारतीय
विधार्थी परिषद् आठनेर द्वारा 73 वा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद, विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन अर्चना कर माल्यार्पण किया साथ ही वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ आजाद ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष के 72 साल संगठन का स्वर्णिम इतिहास छात्र हित एवं समाज हित में किए गए परिषद के कार्य, इकाई तथा बेतूल जिले में किए गए छात्र हित के महत्वपूर्ण कार्य तथा पद्धति आदि से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष उमेश कुयटे, नगर उपाध्यक्ष प्रीतम जीतपुरे , निशा सूर्यवंशी,नगर सोशल मीडिया प्रमुख ऋषि बामने ,ललित कनाठे ,क्षितिज कुयटे ,अंकित वागदरे, राकेश पाटणकर, ललित सनीचरे गंगा नरवरे आरती चौरे रवीना नरवरे आरती बननाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Humdard latest hindi news updates.

