2 killed in cylinder explosion in Chhindwara. The cylinder burst while filling air in the balloon. watch video
छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन की शाम करीब 7 बजे छिंदवाड़ा के छोटा तालाब के पास गुब्बारे वाले के पास रखा गैस से भरा सिलेंडर फट गया। हादसे में गुब्बारा बेचने वाले समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि करीब आधा किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी थी।
छोटा तालाब के पास रक्षाबंधन के मौके पर मेला लगा था। यहां कई लोग मौजूद थे। चाट-पकौड़े समेत कई दुकानें भी लगी थीं। यहां फुटपाथ पर कुछ लोग गुब्बारे बेचने वाले भी थे। ASP संजीव उइके ने बताया, मेले में शेख इब्राहिम (70) निवासी पॉवर कॉलोनी भी गुब्बारे बेचने आए थे। वह गुब्बारों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
हादसे में शेख इब्राहिम की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ही परिवार के 3 लोग भी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय ताजुद्दीन अंसारी (40) निवासी रेलवे काॅलोनी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, उनकी रुबा परवीन और बेटा विस्मिल मिस्बाह उल अंसारी (9) और अन्य सुरेश यादव (35) घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। गुब्बारा बेच रहा बुजुर्ग गुब्बारे में गैस भर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर कलेक्टर सौरभ सुमन, एएसपी संजीव उईके, एसडीएम अतुल सिंह भी पहुंच गए। विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 फीट तक सिलेंडर के टुकड़े और अन्य सामान बिखर गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की चल रही जांच
हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट वाले क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, अभी कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है।
मौके पर मौजूद थे कई लोग
छोटा तालाब शहर के मुख्य इलाकों में से एक है। आम दिनों में भी यहां भीड़ रहती है। फुटपाथ पर फेरी वाले लोग सामान बेचते हैँ। पास ही रिहायशी इलाका भी है। यहां रक्षा बंधन और कई मुख्य मौकों पर मेला लगता है। मेला होने की वजह से रविवार को भी यहां हजारों लोग मौजूद थे। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर विस्फोट की भयावहता के निशान साफ देखे जा सकते हैँ।
नकुलनाथ ने जताया शोक





