Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग - पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, राह चलते लोगों ने बचाया, रात में हुआ झगड़ा, सुबह आग से झुलसा। देखें वीडीयो।

Attempts to burn the youth alive by pouring petrol, people saved on the way, quarrel in the night, scorched by fire in the morning. Watch video.







मुरैना। एक युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। युवक सुबह काम पर जा रहा था, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर कुछ लोग आए और उन्होंने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। आग लगाने वाले उसे तड़पता छोड़कर भाग गए। राह चलते लोगों ने उसके शरीर में लगी आग को बुझाया। जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसके बयान हुए। युवक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि युवक शराबी है। शराब के नशे में उसने स्वयं आग लगा ली है। वह झूठा केस बनाकर सामने वालों को फंसा रहा है।

युवक रनवीर खरे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात में चार लड़कों ने मेरे साथ मारपीट की। मारपीट की वजह रुपयों का लेन-देन बताया। सुबह वह काम पर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर विनोद, विनय तथा रिंकू आए तथा उन्होंने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस की जलती तीली फैंक दी। तीली फेंकते ही उसका शरीर धू-धू करके जलने लगा। अगर सड़क पर जा रहे राहगीरों ने उसे नहीं बचाया होता तो वह मौके पर ही मर जाता।


40 प्रतिशत जल गया युवक का शरीर
आग लगने से युवक का शरीर काफी जल गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक का 40 प्रतिशत शरीर का हिस्सा जल चुका है। युवक को गंभीर हालत देखकर ग्वालियर अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

भाई ने मीडिया को दिया बयान

इस संबंध में रनवीर खरे के चचेरे भाई ललितापुरा निवासी बनिया ने भी मीडिया को दिए बयान में बताया कि उसका भाई अवारा है। उसने स्वयं आग लगा ली है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आग उसने स्वयं लगाई है या किसी और न पेट्रोल डालकर लगाई है। यहां बता दें, कि रनवीर खरे के माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। उसके सगा कोई भाई नहीं है।

कहना है पुलिस का
युवक शराबी है। वह आदतन शराबी है तथा दूसरों से झगड़ता रहता है। वह अवारा है। सीसी टीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि उसने स्वयं आग लगाई है। जिन लोगों के नाम वह ले रहा है, उनके पैसे उस पर उधार हैं, इसीलिए उनका झूठा नाम ले रहा है।
विनय यादव, टीआई, सिविल लाइन थाना


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad