Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में हुई चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, करीब 2.50 लाख रुपए का मशरुका बरामद। एक चोर गिरफ्तार। देखें वीडीयो।

The thefts in Multai were disclosed by the police, cash worth about Rs 2.50 lakh was recovered. A thief arrested.










   




झारा पावसी बेचने के बहाने दिन में रेकी कर रात में देते थे चोरी को अंजाम।


मुलताई मे मंदिर व सूने घरो मे हो रही चोरियों का पुलिस ने किया खुलाशा करीब ढाई लाख रुपये के मशरुका सहित आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले में चोरी के अपराधो में आरोपियों की धरपकड़ एवं माल मशरुका की बरामदगी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन में दिनांक 22.08.21 की रात्रि में करीब 01.00 बजे कस्बा भ्रमण के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पारेगांव रोड तरफ घूमते हये मिला । जिससे नाम पता पुछा जिसने अपना नाम जोगिन्दर उर्फ लुला पिता राजु सिकलीकर उम्र 21 वर्ष नि . पांढुर्णा जिला छिंदवाडा का होना बताया । जिसके संबंध में जानकारी ली जो थाना पांढुर्णा का निगरानी बदमाश होना पाया गया जिससे हिकमत अमली से पुछताछ करने पर अपने ( 03 साथियों 01. करण सिकलीकर 02. संगम सिकलीकर ( 03. कुंदन सिकलीकर तीनो निवासी पांढुर्णा के साथ मिलकर थाना मुलताई क्षेत्रातर्गत हुई कुल 05 स्थानो पर चोरी करना स्वीकार किया । एवं थाना मुलताई के अपराधों मे पृथक - पृथक माल मशरुका बरामद कराया गया । जो निम्नानुसार है : 

01.अपराध क्रं . 730/21 धारा 457,380 भादवि.- दिनांक 14.08.21 को फरियादी गौरीशंकर सूर्यवंशी नि . मुलताई ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12.08.21 को रात्रि मे उसके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिये है । जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात अभियुक्त के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी । जो विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतारसी कर दिनांक 23.08.21 को आरोपी जोगिन्दर उर्फ लुला की निशादेही मे पाढुर्णा के सुनार आरोपी संजय एरकुड़े से 03 नग सोने की अंगुठी , चांदी की पैरपट्टी कुल 02 जोड़ , पैजन चांदी की 01 जोड़ , चुड़ी चांदी की 06 नग कुल कीमती करीबन 70,000 रुपये के जान कर कन्जा पुलिस लिया गया । 

02.अपराध क्र . 703/21 धारा 457,380 भादवि.- दिनांक 04.08.21 को फरियादी नितिन पिता बबनराव गडेकर नि . गुरुसाहब वाई मुलताई ने रिपोर्ट किया कि उसके घर से दिनांक 03.08.21 को रात्रि में अज्ञात चोरो ने सोने के जेवर एवं लेपटाप एवं चार्जर वगैरह चोरी कर लिये है । जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी । जो विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतारसी कर दिनांक 23.08.21 को आरोपी जोगिन्दर उर्फ लुला की निशादेही मे पांढुर्णा के सुनार आरोपी राजू गुरव से 01 जोड़ी सोने की रिंग कीमती करीबन 10,000 रुपये के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । 

03.अपराध क्र . 740/21 धारा 457,380 भादवि.- दिनांक 06.08.21 को फरियादी विनोद पिता शिवराज सिंह रघुवंशी नि . सोनेगांव ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 04,6 / 08 / 21 की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके घर से एक सोने की अंगुठी , हाय , चांदी की चैन , एक टाईटन कम्पनी की घड़ी चोरी कर ले गये है । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी । जो विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतारसी कर दिनांक 23.08.21 को आरोपी जोगिन्दर उर्फ लूला के कब्जे से 01 पीले रंग की टाईटन कम्पनी की घड़ी तथा उसकी निशादेही मे पांढुर्णा के सुनार आरोपी पवन चित्रे से 01 सोने की अंगुठी , सोने की हाथ , 01 चांदी की चैन कुल कीमती जोड़ी सोने की रिंग कुल कीमती करीबन 20,000 रुपये के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।  इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा ड्रीमलेण्ड सिटी मुलताई के सूने मकान एवं ग्राम ग्राम चिखलीकलां के किराना दुकान मे भी चोरी करने का प्रयास किया गया था । 


इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक लिवो मोसा , कीमती 90,000 हजार रुपये एवं मंदिर की 5 घंटियां कीमती 25,000 रुपये भी जप्त की गई है । 

इस प्रकार आरोपी 01. जोगिन्दर उर्फ लुला पिता राजु सिकलीकर उम्र 21 वर्ष नि . पांढुर्णा जिला छिंदवाडा के कब्जे से कुल करीबन ढाई लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है । एवं प्रकरण के अन्य फरार आरोपी 01. करण सिकलीकर ( 02 संगम सिकलीकर 03. कंदन सिकलीकर तीनो निवासी पांढुर्णा की तलाश की जा रही है जिनसे अन्य माल बरामद होने की पूर्ण संभावना है । 

उक्त चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे माल मशरुका बरामद करने में थाना प्रभारी श्री सुरेश सोलंकी , उनि . अनिल राहोरिया , उनि . बंसत आहके , प्रआर . 435 गजराज सिंह , प्रआर . 411 नीलेश सोनी , प्रआर . 239 मेजरसिंह , प्रआर . 13 अनंतराम यादव , प्रआर . 304 सुनिता , आर . 452 विवेक टेटवार , आर . 410 अविनेश , आर . 315 शिवम मीणा , आर . 470 सुरेन्द्र , आर . 703 तिलक , एवं आर . चालक 620 गोपाल की विशेष भूमिका रही ।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad