Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रोजाना छा रहे कोहरे से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

Damage to crops due to daily fog, farmers worried


आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर



आठनेर। क्षेत्र में एक ओर जहां लगातार बारिश हो रही है वहीं अब रोजाना कोहरा भी छा रहा है। यह कोहरा इतना घना होता  है कि दृश्यता बेहद कम रहती है और कुछ मीटर के बाद ही दिखाई देना बंद हो जाता है। आज सुबह भी क्षेत्र में घना कोहरा छाया। कोहरे के कारण किसानों में खासी चिंता है। ग्रामीणों व किसानों का मानना हैं कि कोहरे से उन फसलों को ज्यादा नुकसान है जिस पर अब फल्लियां या फल लगने वाले हो । सोयाबीन, बरबटी सहित अन्य फसलों पर मक्के की फसल पर इस कोहरे का असर नहीं पड़ेगा। ग्राम हिडली के युवा किसान प्रदीप जितपुरे ने बताया कि कोहरे के बाद अगर बारिश हो जाती है तो फसलों को इसका फर्क नहीं पड़ेगा पर अगर लगातार कोहरे की चादर फसलों पर बनी रहेगी तो इससे दलहनी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad