5 crore won again in KBC, this is the sad story of Sushil Kumar
टीवी का सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन के साथ वापस आ गया है. इस शो ने हम सभी को कई बुद्धिमान और ज्ञान का भंडार रखने वाले लोगों से परिचित करवाया है. साथ ही कई लोगों की जिंदगी भी बदली है. ऐसे ही एक कंटेस्टेंट थे सुशील कुमार, जिन्होंने केबीसी 5 को जीता था.
सुशील कुमार, केबीसी 5 का हिस्सा बने थे. अपनी समझदारी के चलते उन्होंने शो को जीता और 5 करोड़ की धनराशि को अपने नाम किया था. बिहार के सुशील कुमार की प्रतिभा के कायल अमिताभ बच्चन भी हुए थे. 5 करोड़ की रकम ने सुशील कुमार की जिंदगी बदल दी थी, हालांकि जल्द ही उनके बुरे दिन भी आ गए.
सुशील कुमार ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति को जीतने के बाद उनका बुरा समय शुरू हो गया था और जल्द ही वह कंगाल भी हो गए थे. उन्होंने लिखा, '2015-16 का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था. मैं लोकल सेलिब्रिटी होने के नाते मैं बिहार में अलग-अलग जगह पर महीने में 10 से 15 शोज अटेंड करता था. इसी बीच मैं अपनी पढ़ाई से भी दूर होता जा रहा था.'
उन्होंने आगे लिखा, 'क्योंकि मैं एक लोकल फिगर था, उस समय मैं मीडिया को बहुत गंभीरता से लेता था. असल में कई बार पत्रकार मेरे बारे में लिखते और मेरा इंटरव्यू भी लेते थे. मुझे उनसे बात करने का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन फिर भी मैं उन्हें अपने बिजनेस और अन्य चीजों के बारे में बता दिया करता था, ताकि लोगों को यह ना लगे कि मैं बेरोजगार हूं. हालांकि मेरा बिजनेस कुछ ही दिनों में खराब हो जाता था.'
सुशील के मुताबिक, 'केबीसी के बाद मैं भलाई करने वाला इंसान बन गया था, जिसे गुपचुप तरीके से डोनेशन देना पसंद था. मैंने एक महीने में कई इवेंट अटेंड कर पैसे डोनेट करता था, जिसकी वजह से कई बार लोगों ने मुझसे धोखा किया, जिसके बारे में मुझे बहुत देर से पता चला था.' सुशील ने बताया कि पढ़ाई से दूरी की वजह से उन्हें दूसरों से बात करने में हिचकिचाहट होने लगी थी.
उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ वह शराब और धूम्रपान के आदि भी हो गए थे. अपने कंगाल होने की कहानी के बारे में बताते हुए सुशील ने कहा था कि यह कहानी आपको थोड़ी फिल्मी लगेगी. सुशील के मुताबिक, वह एक रात फिल्म देख रहे थे और उनकी पत्नी उनपर गुस्सा हो गईं. वह नाराज होकर घर से बाहर चले गए थे. इसके बाद एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार ने उन्हें कॉल किया.
सुशील ने बताया कि उनकी पत्रकार से बातचीत अच्छी चल रही थी कि तभी उनसे सुशील से कोई सवाल पूछा जो उन्हें पसंद नहीं आया. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनका केबीसी से जीता सारा पैसा खत्म हो गया है और वह दो गाय पाल रहे हैं और उनका दूध बेचकर गुजारा कर रहे हैं. यह खबर फैलने के बाद सभी ने सुशील कुमार से किनारा कर लिया था. हालांकि फिल्मों का फैन होने की वजह से सुशील मुंबई आए और अपनी किस्मत आजमाई.
सुशील कुमार के मुताबिक उन्होंने फिल्मी दुनिया के बारे में सीखा, अपने एक दोस्त के साथ रहे और तीन स्क्रिप्ट लिखीं. इसके बाद यह स्क्रिप्ट एक प्रोड्यूसर ने 20 हजार रुपये में खरीदीं. मुंबई से बिहार वापस जाकर उन्होंने टीचर बनने की तैयारी की और बन भी गए. समय के साथ उन्होंने शराब और सिगरेट दोनों से तौबा कर ली. अब सुशील कुमार पर्यावरण की बेहतरी का काम करते हैं.
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

