killed including son of Congress MLA in road accident, bus driver absconding
सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 3 की मौत, बस ड्राइवर फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोग जब तानाखार गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई और इस घटना में कार सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई।
कोरबा 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव के बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विधायक के बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव अपने सहयोगियों के साथ बिंझरा गांव गए थे।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तानाखार गांव के करीब देर रात कार और बस के बीच हुई टक्कर में कार सवार मरवाही क्षेत्र के कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के बांगो विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता और मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव का पुत्र प्रवीण कुमार ध्रुव (32 वर्ष) अपने सहयोगी अधिकारी कुशल कुमार कंवर (32 वर्ष) तथा कर्मचारी शंकर सिंह पोर्ते (28 वर्ष) के साथ बिंझरा गांव गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वापसी में जब वह तानाखार गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई और इस घटना में कार सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया की सभी शव कार में फंस गए थे और कार को कटर से काटने के बाद शवों को बाहर निकाला गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से बस चालक फरार है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

