Porn video on university website. Website hacked and uploaded videos
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट मंगलवार को हैक हो गई। हैकर्स ने वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। हालांकि, मामले का पता चलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उस पेज को डिसेबल करवा दिया। इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है।
पता चला है कि चाइना के हैकर्स ने इस बार वेबसाइट पर अटैक किया है। हैकर्स ने वेबसाइट के 16 नंबर पेज पीजी डिप्लोमा योगा थेरेपी पेज को हैक कर उस पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।
कुलपति रेणु जैन के मुताबिक वेबसाइट के 16 नंबर पेज पर चाइनीज भाषा में कुछ लिखा नजर आ रहा है। इसके बाद अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए गए। कुलपति का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से वेबसाइट में फेरबदल कर सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है।
गौरतलब है, दो महीने पहले DAVV के पूर्व कुलपति की मेल आईडी भी हैक हुई थी। उस समय पहले रजिस्ट्रार समेत कई प्रोफेसर्स के ई-मेल आईडी हैक कर अधिकारियों, प्रोफेसर्स और अन्य से रुपए मांगे जा चुके हैं।
वेबसाइट ही कर ली हैक
वर्ष 2020 में DAVV की वेबसाइट हैक हुई थी। उस समय भी सीटीई के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू थी। वर्तमान में भी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू है। उस वक्त अधिकृत वेबसाइट www.dauniv.ac.in है, जबकि फर्जी वेबसाइट इसी एड्रेस www.dauniv.in से बनाई है।
यह पेज हुआ हैक
विश्वविद्यालय प्रबंधन की मानें तो वर्तमान में विद्यार्थियों के प्रवेश का समय चल रहा है। ऐसे में वेबसाइट हैक होना छात्रों के लिए दिक्कत की बात है। वेबसाइट में जाकर कोर्ट के अंदर 16 नंबर पर योगा कोर्स का ऑप्शन हटा दिया है। उसी पर हैकर्स द्वारा अश्लील वीडियो डाले गए थे।
पहले हुई पुलिस की वेबसाइट हैक
13 जुलाई 2021 को इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी पाकिस्तान के हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने पुलिस की वेबसाइट पर एडिशनल एसपी जोन 2 के सभी अधिकारियों के नाम के आगे हैक्ड बाय मोहम्मद बिलाल फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया था।
साइबर अटैक से बचने के लिए यह करें
वर्तमान में उपयोग हो रहे सभी पासवर्ड को बदलकर नया कठिन पासवर्ड बनाएं।
एडमिन लॉग इन पासवर्ड की गोपनीयता पक्की रखें।
नेटवर्क में फिजिकल फायरवॉल स्थापित किया जाना सुनिश्चित करें।
फायरवॉल पर नेटवर्क एक्सेस के लिए सुरक्षात्मक उपाय करें।
आपके नेटवर्क में उपयोग किए जा रहे सर्वर में यदि ओपन पोर्ट है, तो उसे सुरक्षित करें।
नेटवर्क के लिए एंटी वायरस का अपडेट वर्जन इंस्टॉल करें।
नेटवर्क सिक्योरिटी ऑडिट तत्काल कराएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।
इन युनिवर्सिटीज की वेबसाइट हो चुकी हैं हैक
अगस्त 2019 में उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट के रिजल्ट पेज पर डॉन ने हैक कर लिया था। उस समय चौथी बार उज्जैन की वेबसाइट हैक हुई थी।
अक्टूबर 2016 में उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट भी हैक हुई थी। इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा था कि मोदी जी अभी पार्टी शुरू हुई है।
कुछ समय पहले सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर्स ने की थी। इसके होम पेज पर पाकिस्तान का झंडा भी लगा दिया गया था।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

