Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बुआ भतीजे की ❤️ मोहब्बत जिंदाबाद : बालिग होने के लिए 6 साल किया इंतजार, फिर भाग कर की शादी, देखें वीडीयो।

Aunt Nephew Ki Mohabbat Zindabad: Waited for 6 years to become an adult, then ran away and got married.






बिहार के बेतिया से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर एक मुंहबोली बुआ ने अपने भतीजे से शादी करने के लिए 6 साल तक इंतजार किया और बालिग होते ही उसने भागकर शादी रचा ली. पढ़ें पूरी खबर...

बेतिया 26 अगस्त। बिहार के पश्चिम चंपारण में अनोखी शादी देखने को मिली. यहां पर एक मुंहबोली बुआ ने परिवार वालों के विरोध के बावजूद अपने भतीजे से शादी रचा ली. अब यह शादी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, बेतिया के रामनगर थाना इलाके के वार्ड नंबर 20 (गोला बाजार) के रहने वाले आदित्य पटेल 6 साल पहले नरकटियागंज अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहीं पर शिवगंज मोहल्ले की रहने वाली आंचल पटेल से आंखे चार हो गई. जाे उसकी मुंह बाेली बुआ थी.

घर से भागकर प्रेमी से शादी कर ली फिर दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने माेबाइल नंबर दिए और फोन पर बात करने लगे. धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. 6 साल तक फोन पर बात करते रहे. मौका मिलते ही कभी-कभी मिल भी लेते थे. इस बात की जानकारी जैसे ही घर वालों को हुई, वे इसका विरोध करने लगे.

इस दौरान लड़की के परिजन उसके साथ मारपीट भी करने लगे, इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से बात करते रहे. लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बालिग होने का इंतजार करती रही. 3 दिन पहले वह 18 वर्ष की हुई तो विरोध के बीच उसने सभी बंधनों को तोड़कर नरकटियागंज से 17 किमी दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आ गई और मंगलवार को हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा ली. 

दुल्हन आंचल पटेल ने कहा कि 6 साल से बालिग होने का इंतजार कर रही थी. 3 दिन पहले बालिग हुई तो नरकटियागंज से 17 किमी दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आ गई और यहां पर अपनी मर्जी से प्रेमी आदित्य पटेल से शादी कर ली.
दूल्हा आदित्य पटेल ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे को 6 साल से प्यार करते हैं. अपनी मर्जी से शादी किए हैं. किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं था. अब हमलोग बहुत खुश हैं.बता दें कि दाेनाें ही बालिग हाेने का इंतजार कर रहे थे.

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad