Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Big breking news - मुलताई में पिता ने 4 वर्षीय पुत्र सहित खाया जहर 🤢, पिता की मौत बालक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। देखें पूरा वीडियो।

Father ate poison along with 4-year-old son, father died, child referred to district hospital in critical condition.








मुलताई। नगर में एक सप्ताह में ही जहर खा कर जान देने की यह दूसरी घटना है, गुरुवार सुबह अली नगर जिला सागर विनासी 34 वर्षीय छोटेलाल पिता रामसिंह के जहर खा कर जान देने का मामला सामने आया है, हद तो तब हो गयी जब उनसे अपने लगभग 4 साल के बेटे को भी जहर खिला दिया। 
      
      प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई स्वास्थ्य केंद्र के कमर्चारियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे कोई व्यक्ति एक आदमी और उसके बच्चे के अस्तपाल छोड़ गया, जो कि गंभीर अवस्था मे था, इलाज के दौरान छोटेलाल की मौत हो गयी वहीं उसका 4 वर्षीय बेटा जय छोटेलाल की हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल रेफर किया गया। 

        छोटेलाल की पत्नी संगीता ने बताया कि उनका प्रेम विवाह 4 साल पहले हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही विवाद चलता रहता था, 6 महीने पहले ही उसके पति ने उसको धमकी दे कर कहा था कि वह भी मर जाएगा और उसे भी मार डालेगा, और वह अपने बेटे को लेकर पीथमपुर चला गया। इसके बाद से ही संगीता डर के मारे यहां वहां भटक रही थी, उसका पति उसे ढूढ़ते हुए मुलताई आया और उसे न पा कर उसने अपने बेटे के जहर खिला कर खुद भी जहर खा लिया। 

       पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad