Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई-पट्टन, गरीब कल्याण योजना अन्न दिवस पर 7600 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, 134 दुकानों से वितरण होगा गेहूं

 गरीब कल्याण योजना अन्न दिवस पर 7600 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, 134 दुकानों से वितरण होगा गेहूं


मुलताई -मध्य प्रदेश गरीब कल्याण योजना अन्न दिवस  के प्रथम दिन, मुलताई तहसील के दो ब्लॉक मुलताई एवं पट्टन मे 134 उचित मूल्य की दुकानों से 7600 हितग्राहियों को 10-10 किलो गेहूं वितरण किया जाएगा।

जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर ,बीते 1 सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी, आज जनपद कार्यालय सभागृह में कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारियों में मुलताई एवं पट्टन ब्लाक के सभी उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैनो को गरीब कल्याण योजना के बैग प्रदान किए।

इन बैगों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की सभी उचित मूल्य की दुकानों से, हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 10 किलो गेहूं वितरण किया जाएगा। मुलताई के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लोकेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुलताई क्षेत्र में अन्न दिवस के दिन 4000 हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। मुलताई ब्लॉक की 74 उचित मूल्य की  दुकानों के सेल्समैन प्रति हितग्राही 10 किलो गेहूं वितरण करेंगे। चौहान ने बताया कि मुलताई ब्लॉक में कुल 25123  गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राही हैं, सभी को गरीब कल्याण योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा किंतु पहले दिन लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की संख्या 4000 है । 

पट्टन ब्लाक के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पट्टन ब्लाक में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की संख्या 3600 है जो अन्न दिवस के पहले दिन लाभान्वित होंगे, हालांकि इस योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सूची में शामिल सभी हितग्राही लाभान्वित होंगे किंतु इस योजना के तहत इन्हें चरणबद्ध रूप से सभी हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad