Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप। पुलिसकर्मी ने दूसरी गर्लफ्रेंड से बनवाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक करता रहा शोषण।

The constable was accused of rape. Policeman got video made with other girlfriend, threatening to make it viral, exploited for 2 years.





भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला से दोस्ती करने के बाद उसके साथ रेप किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने उसका वीडियो बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण करता रहा। यही नहीं महिला का आरोप है कि उसका एक बेटा है, जिसका पिता आरोपी कॉन्स्टेबल है। महिला की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रहती है। अक्टूबर 2018 में शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल राहुल जाट से सोशल मीडियो के जरिए उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। दोस्ती बढ़ने के बाद राहुल उसे घुमाने के बहाने जहांगीराबाद इलाके में ले गया। यहां एक घर में राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल की दूसरी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राहुल शोषण करता रहा। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत करने की धमकी दी, तो कॉन्स्टेबल ने उससे शादी करने की बात कही।

शादी की बात से कर दिया था इनकार
महिला का आरोप है कि उसका सवा साल का एक बेटा है। जिसका पिता राहुल जाट का है। पिछले दिनों महिला ने जब राहुल पर शादी का दबाव बनाया, तो राहुल ने खुद को ऊंची जाति का बताते हुए जातिसूचक शब्द बोलकर शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी पुलिस में है या नहीं इसकी जांच की जा रही है
इधर, महिला थाना प्रभारी अजिता नायर ने बताया कि पीड़ित ने बयान में राहुल को कॉन्स्टेबल बताया है। वह कॉन्स्टेबल है या नहीं, इसकी पुष्टि उसकी गिरफ्तारी के बाद हो पाएगी। इधर, शाहजहांनाबाद टीआई जहीर खान ने बताया कि राहुल जाट नाम का सिपाही डेढ़ साल पहले शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ था। इसके बाद उसका ट्रांसफर हो गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad