Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मोही घाट में भीषण सड़क हादसा, एयरफोर्स कर्मचारी सहित 2 की मौत, राखी बंधवाकर पांढुर्णा से लौट रहा था

A horrific road accident in Mohi Ghat, 2 killed including Air Force employee, was returning from Pandhurna after tying rakhi.





पांढुर्णा। अंबाला के एयरफोर्स कैंप में तैनात एक कर्मचारी और उसके दोस्त की बुधवार देर रात एक्सीडेंट में मौत हो गई। दरअसल आमला निवासी लितेश नानू भादे ( 26) रक्षाबंधन की छुटटी मनाने बैतुल जिले के आमला आया हुआ था। लितेश अपने दोस्त मिश्रीलाल नानू कोरडे के साथ बाईक में सवार होकर अपनी कजिन सिस्टर के यहां राखी बंधवाने के लिए बुधवार को पांढुर्णा आया हुआ था, तभी देर रात जब वह आमला वापस लौट रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाया था फोन, पुलिस ने बताया घायल हो गए
लितेश और उसका मित्र मिश्रीलाल जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनको फोन किया, जिसे पुलिस कर्मियों ने उठाया और यह जानकारी दी कि सडक़ हादसे में दोनों घायल हो गए है, आनन फानन में मृतकों के परिजन पांढुर्णा पहुंचे लेकिन जैसे ही उन्होंने अस्पताल का रूख किया तो यहां उनके शव मच्र्युरी में रखे हुए थे।


पांढुर्णा में देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की सर्चिंग में जुट गई है, वहीं इस रूट पर लगे सीसी टीव्ही कै मरे को तलाशा जा रहा है, ताकि कोई वाहन उसमें टे्रप हो सके।



📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ⬇️

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad