Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई स्टेशन रोड़ पर लगे खंबो के बीच फसा ट्रक 🚛, हादसा टला। देखें वीडियो

Truck stuck between poles on Multai station road, accident averted. watch video









मुलताई। लगातार नगर सहित आस पास दुर्घटनाए रुकने का नाम नही ले रही है, वहीं नगर में भी लगातर बढ़ते ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए नगर में प्रवेश करने वाले मार्गो पर बेरिकेड्स लगा कर भारी वाहनों के आवाजाही को कंट्रोल किया जा रहा है, वहीं रेलवे स्टेशन पर भी भारी वाहनों को प्रवेश से रोकने के लिए खम्बे लगा कर वाहनों का प्रवेश रोका जा रहा है, ऐसी स्थिति में खेडलीबाज़ार और बोरदेही जाने के लिए बड़े भारी वाहनों को परेशान होना पड़ रहा है, ऐसी ही स्थिति में एक वाहन को स्टेशन रोड़ से गुजरना हादसे का सबब बन गया। गलिमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ और जान माल का नुकसान होने से बच गया। 

            प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर छत्तीसगढ़ का एक वाहन लोहा ले कर बोरदेही जा रहा था, वह ट्रक जैसे ही बस स्टैंड होते हुए स्टेशन रोड़ पर पहुचा वहां लगे खम्बे की ऊँचाई कम होने से वह वाहन में फस गया और खम्बे उखड़ कर ट्रक पर टंग गए, यदि वाहन तेज गति में होता और आस पास या आगे पीछे कोई दूसरा वाहन होता तो किसी गंभीर दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था। खेर इस घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुच कर वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहन को निकलवा कर रेलवे परिसर में शाम तक खड़ा कर लिया गया था। आगे क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी के बारे में फिलहाल रेलवे अधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है। 


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad