KBC 13: Himani Bundela, who is visually impaired, becomes the first crorepati of this season, will she be able to answer 7 crores? Promo Out
मुंबई, 27 अगस्त। केबीसी KBC के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं और शो को पहला करोड़पति millionaire भी मिल चुका है, जी हां, केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनी हैं आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला।
सोनी टीवी. Sony Tv ने इस शो show का प्रोमो आउट promo out कर दिया है। जिससे पता चलता है कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं और वो शो का जैकपॉट प्रश्न खेल रही हैं, जो कि 7 करोड़ का है।
हिमानी बुंदेला Himanshi Bundela बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति,
प्रोमो में दिख रहा है कि हिमानी 16वें सवाल का जवाब देते हुए कह रही हैं कि 'जय माता दी, Jay mata dee लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है।' अब उनका जवाब सही होता है या नहीं, इसके लिए आपको शो का इंतजार करना होगा। जो कि 30-31 अगस्त की रात को प्रसारित होगा।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शेयर किया प्रोमो
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, कि 'खुशमिजाजी से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला केबीसी 13 की पहली करोड़पति बन गई हैं। पर क्या वो दे पायेंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब? जानने के लिए देखें कौन बनेगा करोड़पति, 30-31 अगस्त, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर। @अमिताभ बच्चन।' Amitabh bachchan
हिमानी के जोश से प्रभावित हुए बिग बी
केबीसी के मेकर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति ने अपनी शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी नहीं बनाई बल्कि अपनी सकारात्मकता और उत्साह से सबको प्रभावित किया ,यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी उनसे इंप्रेस हुए बिना रह नहीं पाए।'
अमिताभ ने हिमानी को हाथ पकड़कर हॉट सीट तक पहुंचाया
हालांकि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रतियोगियों को अमिताभ बच्चन के करीब जाने और हाथ मिलाने से रोका गया है लेकिन इसके बावजूद बिग बी Big B ने हिमानी को हाथ पकड़कर हॉट सीट तक पहुंचाया और उन्हें सहज होने के लिए पानी का गिलास भी दिया।
पिछले सीजन में 4 महिलाओं ने जीता 1 करोड़
अब आप इसे कुशल संयोग कह लीजिए कि केबीसी 13 की पहली करोड़पति भी महिला ही हैं, जबकि इससे पहले वाले सीजन 12 में भी चारों महिलाएं ही करोड़पति थीं। गौरतलब है कि पुराने सीजन में नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास और नेहा शाह ने एक करोड़ जीता है।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

