Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गरीब कल्याण योजना के तहत हजारों हितग्राहियों को अन्न वितरण, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग ।

 गरीब कल्याण योजना के तहत हजारों हितग्राहियों को अन्न वितरण, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग ।



मुलताई-मध्य प्रदेश गरीब कल्याण योजना के तहत 7 अगस्त को अन्न दिवस  के रूप में मनाया गया ,जिसके तहत  मुलताई एवं प्रभात पट्टन की 134 उचित मूल्य की दुकानों से 7600 हितग्राहियों को 10-10 किलो गेहूं वितरण किया गया। तहसील क्षेत्र के सभी उचित मूल्य की दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों ने भाग लिया, जहां गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले, हितग्राहियों को बैग में 10 किलो गेहूं वितरण किया। पूर्व भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा पवार, क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों के अन्न कार्यक्रम में शामिल हुए एवं हितग्राहियों को अपने हाथ से अन्न के बैग वितरित किए ,इन कार्यक्रमों में भाग लेते हुए राजा पवार ने कहा कि, कोरोना काल के चलते गरीबो की आय प्रभावित हुई है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान,  सरकार की निशुल्क अन्न योजना गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। मुलताई नगर की पांच उचित मूल्य की दुकानों में भी गरीब कल्याण योजना के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया मुलताई नगर में 5 उचित मूल्य की दुकानें हैं ।

जिसमें से ताप्ती कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की 3 दुकानें एवं प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति की 2 दुकानें शामिल है। प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति की दुकान क्रमांक 2 शास्त्री वार्ड में गरीब कल्याण योजना के तहत 75 हितग्राहियों को निशुल्क अन्न वितरण योजना का लाभ प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व पार्षद हनी खुराना, पूर्व पार्षद निशा भारती, पूर्व पार्षद भिवजी पवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया । उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन नंदलाल मालवीय ने बताया कि, उनकी दुकान में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों की संख्या 862 है, जिसमें से आज 75 हितग्राहियों को 10 किलो गेहूं के बैग वितरण किए गए हैं।

दर्ज संख्या के आधार पर सभी को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। ग्राम महतपुर शासकीय उचित मूल्य दुकान महतपुर कार्यक्रम में अन्न वितरण कार्यक्रम  नोडल अधिकारी मोहन सिंह नगदे,  भाजपा किसान मोर्चा दुनावा मंडल अध्यक्ष लालसिंह रघुवंशी , ग्राम पंचायत सरपंच सुशीला बाई रघुवंशी तथा सोसाइटी प्रबंधक  दिनेश सिंह रघुवंशी तथा दुकान विक्रेता  महतपुर  विकट सिंह रघुवंशी और ग्रामीण लोगो की उपस्थिती में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad