Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बोरदेही रोड पर स्थित रेलवे गेट के पास चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरा नागपुर निवासी युवक ।

 बोरदेही रोड पर स्थित रेलवे गेट के पास चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरा नागपुर निवासी युवक ।



मुलताई - बोरदेही रोड पर नगरीय सीमा में स्थित रेलवे गेट के पास चलती ट्रेन से ट्रेन में सवार युवक रेलवे ट्रैक पर गिर गया। ट्रैक पर गिरे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। शनिवार शाम में नागपुर की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में सवार बंटी पिता कृष्णराव सातपुते 40 साल निवासी गांधीबाग नागपुर बोरदेही रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे ऑटो चालक मोहन पवार ने रेलवे ट्रैक पर घायल युवक को पड़े देखा तो रेल कर्मियों की मदद से घायल बंटी सातपुते को ऑटो में सवार कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। जहां उपचार करने के बाद बंटी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad