Inauguration of newly constructed police station in Multai, appreciation of in-charge minister Inder Singh Parmar.
मुलताई। बैतूल जिले के बड़े थानों में गिने जाने वाले मुलताई में 94 लाख 10 हजार की लागत से बने नवनिर्मित थाना भवन का बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैतूल जिले के सांसद डीडी उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर अमनवीर सिंह बेस, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, एसडीएम हर सिमरनप्रीत कौर, एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया सहित अनुविभाग के समस्त थानों के प्रभारियों की उपस्थित रही।
इस नवनिर्मित थाना भवन में एक चाइल्ड सेंटर भी बनाया गया है जिसमें चाइल्ड फ्रेंडली एटमॉस्फियर उपलब्ध है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने थाना परिसर में पौधरोपण भी किया।
नए थाना भवन के शुभारंभ के अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण उपस्थित रहे.


