Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रयत्नशील हैं आठनेर के कोरोना वालंटियर

 #कहानी_सच्ची_है

शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रयत्नशील हैं आठनेर के कोरोना वालंटियर


जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने बताया कि परिषद के माध्यम से जिले के सभी शहरी और ग्रामीण अंचलों में स्थित टीकाकरण केंद्रों में ग्राम प्रस्फुटन समिति, बीएसडब्ल्यू के छात्र वालंटियर्स की टीम टीकाकरण की व्यवस्था को संभालने में  प्रशासन का निरन्तर सहयोग कर रहे हैं। साथ ही अधिक आयु के व्यक्ति, बुजुर्गजन, दिव्यांगजन आदि को सुगमता से टीकाकरण हो सके इस कार्य में प्रमुख रूप से कोरोना  वालंटियर अपनी सेवाए दे रहे है। ये सभी लोग घरों-घर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं ।



विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक श्रीमती मधु चौहान ने बताया कि ग्राम पुसली में कोरोना वालंटियर श्री गणेश महाले व प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम के बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र पर लाने-ले जाने में व टीकाकरण करवाने में सहयोग किया जा रहा है व ग्राम को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए पूर्ण निष्ठा से ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित कर रहे हैं। विकासखंड आठनेर के ही ग्राम बरखेड़ के टीकाकरण केंद्र पर कोरोना वालंटियर श्री कमलेश सोनारे द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं ग्रामवासियों को शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इन सभी कोरोना वालंटियर्स द्वारा जागरूकता अभियान के तहत ग्राम में मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करने, आपस मे सामाजिक दूरी बनाये रखने व टीकाकरण हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

#JansamparkMP

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad