Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका के Times Square पर फहराएगा सबसे बड़ा तिरंगा, ये है तैयारी।

On India's 75th Independence Day, the biggest tricolor will be hoisted on America's Times Square, this is the preparation





न्यूयॉर्क, 12 अगस्त ।15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस साल इसकी धमक अमेरिका की पहचान माने जाने वाले न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर भी दिखेगा। वहां प्रवासी भारतीयों ने इस साल अबतक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने का कार्यक्रम रखा है। इसके साथ-साथ वहां और भी कई कार्यक्रम रखे गए हैं। 

भारतीय स्वतंत्रता दिवस का अहसास टाइम्स स्क्वायर पर पूरे 24 घंटे महसूस किया जाएगा। इस मौके पर खेल की दुनिया में बहुत ही कम उम्र में देश का नाम रोशन करने वाले दो भारतीय-अमेरिकी बच्चों को भी सम्मानित करने की योजना है।

टाइम्स स्क्वायर पर फहराएगा सबसे विशाल तिरंगा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर इस साल प्रवासी भारतीयों की ओर से सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने न्यूयॉर्क में 6 फीट X 10 फीट का तिरंगा 25 फीट ऊंचे पोल पर फहराने का फैसला किया है। 

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) के मुताबिक न्यूयॉर्क में भारत के काउंसल जनरल रंधीर जयसवाल झंडोतोलन करेंगे। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से उस दिन टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के अलावा पूरे दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

24 घंटे 'इंडिया डे' डिसप्ले किया जाएगा

इस दौरान टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर पहली बार 24 घंटे 'इंडिया डे' डिसप्ले किया जाएगा। न्यूयॉर्क के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की लाइटिंग तिरंगे में की जाएगी और हडसन नदी पर जश्न के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी, जिसमें बड़े अधिकारी, खास मेहमानों के अलावा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी मौजूद रहेंगे। टाइम्स स्क्वायर पर 24 घंटे तक स्वतंत्रता दिवस का विशाल संदेश भी डिसप्ले किया जाएगा। 

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अनिल बंसल ने कहा है कि उनका संगठन राज्य की राजधानी रोड आइडलैंड में भी तिरंगा फहराएगा। बता दें कि पिछले साल भी टाइम्स स्क्वायर पर 15 अगस्त को भारत का झंडा फहराया गया था।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का होगा सम्मान

एफआईए की चेयरपर्सन अंकुर वैद्य ने पीटीआई से कहा है कि उनका संगठन हर साल टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराना चाहता है, 'हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल, टाइम्स स्क्वायर पर हम अब तक सबसे बड़ा तिरंगा फहरा रहे हैं।' 

एजेंसी के मुताबिक इस मौके पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खेल की पहचान बने अभिमन्यु मिश्रा और17 साल के समीर बनर्जी को भी सम्मानित किया जाएगा। 

गौरतलब है कि अभिमन्यु मिश्रा शतरंज के इतिहास में 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं। जबकि, बनर्जी ने पिछले महीने विम्बलडन बॉयज सिंगल का फाइनल जीत कर इतिहास रचा है। उम्मीद है कि अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले मिश्रा और बनर्जी दोनों रविवार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

'अमेरिका में यूनिफाइड डायस्पोरा' मुहिम होगी लॉन्च

वैद्य ने कहा है कि देश जब आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है, इस मौके पर उनका संगठन 'अमेरिका में यूनिफाइड डायस्पोरा' मुहिम लॉन्च करने पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा है, 'जब भारत 75 साल का हो रहा है तो हमें समुदाय विभाजित करने वाले पन्नों को पलट देना चाहिए। हमारा गोल है कि समुदाय को एकजुट करें।' इससे अगली पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी की भलाई होगी। 'हमें खाई को भरना है, समुदाय को एकजुट करना है। इस काम में हमें लगना होगा।' 15 अगस्त के कार्यक्रम में जोनिता गांधी और मिकी सिंह जैसे कलाकार भी मेहमानों में शामिल होंगे।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad