By the activity of cow protector and police, 26 cattle were saved from going to the slaughter house.
आठनेर। कुछ समय से आठनेर पुलिस एवं गौरक्षक सतर्कता और सूझबूझ से लगातार बढ़ती गोवंश तस्करी पर कामयाबी मिल रही है। आठनेर थाना प्रभारी जयंत मार्सकोल के निर्देशन में बीती रात 4 बजे ग्राम रजापुर से महाराष्ट्र जा रहा गोवंश से भरा हुआ ट्रक घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त ट्रक में ठूंस-ठूंस कर 26 नग गोवंश भरे हुए थे।
जानकारी देते हुए सब इस्पेक्टर दिनेश रावत द्वारा बताया गया कि सभी गौ वंश को वडाली गौशाला पहुंचाया गया एवं ट्रक के चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश रावत, आरक्षक महेश नगदे एवं हरिओम वर्मा, हरिकृष्ण प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

