Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - 9वी क्लास के छात्र का स्कूल में मर्डर, बाहरी युवकों ने मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

student murdered in school, outside youth stabbed, died during treatment





Big breaking news, Chhattisgarh स्कूल में मर्डर: युवकों ने 9वीं के स्टूडेंट को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत


छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई है। स्कूली छात्र को स्कूल में चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक छात्र 9वीं का स्टूडेंट था और आज क्लास में पढ़ाई करने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक स्कूल में घुसा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद तत्काल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छात्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक घटना रामभाठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की है। मृतक छात्र का नाम कैलाश नाथ 13 वर्ष था। बताया जा रहा हैं छात्र आज स्कूल पहुंचा था, तभी बाहर से दो युवक स्कूल कैंपस में घुस आये। इस दौरान दोनों युवकों में एक युवक छात्र कैलाश के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्र लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad