9 days old naked body of unknown youth found in ruins, how the youth died, it will be revealed only after the post mortem report comes
Big breaking news बैतूल जिले के सारणी में खंडहर में मिला अज्ञात युवक का 9 दिनों पुराना नग्न शव,युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा
बैतूल - सारणी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में अज्ञात युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। दरअसल घटना मंगलवार सुबह 9:30 बजे की है जब वार्ड नंबर 11 संत रविदास वार्ड में स्थित खंडहर हो चुके मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के आवास ओल्ड डी 45 मैं सुबह किसी चीज की सड़ने की बदबू आ रही थी तब आसपास के लोगों ने जाकर देखा की एक शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है जो कि पूरा सड़ के गल चुका था जिसके बाद लोगों द्वारा इस घटना की सूचना सारणी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची जहां शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया हालांकि युवक कौन है और यह शव किसका है इसकी पुष्टि अभी पूरी नहीं की जा सकी है। हालांकि पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह युवक एक मानसिक रोगी था जो कि आसपास के क्षेत्रों में घूमता था। अब सोच का विषय यह बनता है कि अगर युवक मानसिक रोगी था तो उसकी मृत्यु कैसे हुई और उसके शरीर के कपड़े कहां गए हैं। और शव इतने सक्रिय जगह पर पड़े होने की स्थिति क्यों है ?
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️

