Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शान से लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा ।

100 feet high tiranga hoisted proudly in Gulmarg, the famous tourist destination of Kashmir




श्रीनगर।  देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के गुलमर्ग में सेना ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस सिलसिले में आयोजित किए गए समारोह में सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने राष्ट्र की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया।

सेना कमांडर ने सभ्य समाज के नागरिकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। गुलमर्ग पर्यटन का प्रमुख केंद्र है और वहां पर फहराया गया 100 फीट ऊंचा झंडा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सेना कमांडर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले कश्मीरियों के लिए यह झंडा श्रद्धांजलि होगा।

कार्यक्रम के दौरान सेना कमांडर ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज उन हजारों जवानों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गुलमर्ग नियंत्रण रेखा के साथ सटा है।

पाकिस्तानी सेना ने 1965 में यहीं से घुसपैठ की िाीथी। उस वक्त एक चरवाहे मोहम्मद दीन ने सेना को अलर्ट किया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। अब इस जगह पर तिरंगा उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए फहराया गया है। पर्यटक स्थल होने की वजह से अब यह स्थल सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है।

आपको जानकारी हो कि 100 फीट ऊंचा भारतीय ध्वज कश्मीर में शांति और देशभक्ति के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। परियोजना को भारतीय सेना और सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से पूरा किया गया है। परियोजना की आधारशिला 7 फरवरी, 2021 को रखी गई थी जबकि ध्वज आज मंगलवार को राष्ट्र को समर्पित किया गया था।

📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे*  ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad