Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भीषण सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत, कई जख्मी। महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे की सरिया से भरा हुआ ट्रक पलटा

A horrific road accident in Buldhana, Maharashtra, 12 laborers killed, many injured, a truck loaded with iron bars




महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, कई जख्मी लोहे की सरिया से भरी हुई एक ट्रक सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में खुद ही पलट गई और ट्रक में सवार 12 मजदूर सरिया के नीचे दबने और धसने से मौत के मुह में चले गये। फिलहाल पुलिस टीम अब भी मौके पर मौजूद है।

मुंबई  21 अगस्त। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ा राजा तालुका कर तलेगांव फाटक के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हो गई। प्रसाशन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 12 लोगों की प्राथमिक तौर पर मौत की सूचना है। इसके अलावा घायलों को जालना जिला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। दर्दनाक हादसे में घायल मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

लोहे की सरिया से भरी हुई एक ट्रक सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में खुद ही पलट गई और ट्रक में सवार 12 मजदूर सरिया के नीचे दबने और धसने से मौत के मुह में चले गये। फिलहाल पुलिस टीम अब भी मौके पर मौजूद है। हादसे में मरे मजदूरों में से ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंदखेराजा तहसील के तढेगाव के पास समृद्धि महामार्ग पर एक डंपर पर लोहे की छड़ लदी हुई थीं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से डंपर सड़क पर फिसल कर पलट गया।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad