Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Big breaking अफगानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में घुसा तालिबान, खंगाले दस्तावेज

Latest hindi news updates india

Taliban entered the Indian Embassy in Afghanistan, documents searched.





अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर कुछ लोग भारत में मुबारकबाद दे रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ तालिबान ने अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास के दफ्तरों में घुसना शुरू कर दिया है।

काबुल 21 अगस्त।अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर कुछ लोग भारत में मुबारकबाद दे रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ तालिबान ने अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास के दफ्तरों में घुसना शुरू कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार काबुल में स्थित भारतीय दूतावास में तालिबान के लड़ाके घुस गए हैं और इसके अलावा कंधार तथा हेरात में मौजूद कॉन्सुलेट के दफ्तरों में भी तालिबान के लड़ाके अंदर दाखिल हुए हैं। तालिबान के लड़ाके भारतीय दूतावास में घुसकर दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं और वहां पर मौजूद गाड़ियों को अपने साथ लेकर चले गए हैं।

तालिबान भले ही दावा करे कि वह किसी से बदला नहीं लेगा, लेकिन संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट में हकीकत सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अमेरिका या उसकी अगुवाई वाली NATO सेना का साथ देने वाले अफगानियों की खोज में तालिबान घर-घर जाकर तलाशी ले रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि तालिबान ने उन लोगों की लिस्ट तैयार की जिन्हें वह गिरफ्तार करना चाहता है। साथ ही इन लोगों को धमकी दे रहा है कि वे सामने नहीं आए तो उनके परिवार के लोगों को मार दिया जाएगा या गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad