Portal opened again for SC category scholarship application
डॉ. बीडी खातरकर ने कहा-छात्र आवेदन की त्रुटि सुधरवाएं।
बैतूल। मध्यप्रदेश शासन आदिम जाति कल्याण विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जेएच कॉलेज बैतूल की प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे एवं छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी डॉ. बीडी खातरकर ने बताया कि सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति पोर्टल में आवेदन करने से वंचित अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल 2.0 पर पुन: एक अवसर दिया है और पोर्टल खुल चुका है,
अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 27 अगस्त 2021 तक किए जा सकते हैं। जेएच के डॉ. सुखदेव डोंगरे ने अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि यथाशीघ्र अपना आवेदन छात्रवृत्ति पोर्टल पर समस्त जानकारी के साथ अपलोड करें ताकि मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो सके। नोडल अधिकारी ने बताया कि बहुत से छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन के दस्तावेजों में त्रुटि है जिसके चलते उन्हें छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। प्रो. मनोज घोरसे ने बताया छात्र-छात्राएं दस्तावेजों में त्रुटि सुधार करवाने के लिए छात्रवृत्ति से संबंधित अधिकारी से संपर्क कर त्रुटि सुधार करवा सकते हैं।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3
