Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है- पांसे

The country can progress only by following in the footsteps of late Rajiv Gandhi - Dices





मुलताई। आधुनिक भारत नींव रखने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर आज विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने राजीव जी को याद किया और कहा कि हमारे देश के ही नही वरन संपूर्ण विश्व में अपना नाम रोशन करने वाले कम्प्युटर, आई.टी. संचार क्रांति को भारत में लाने वाले हमारे देश के युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने देश के सभी युवा, आम जन तक जन हितैषी कल्याणकारी योजनाएं गरीबों के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई और भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। स्वर्गीय राजीव गांधी जी के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय का शुभारंभ हुआ जिसमें योग्यता के आधार पर गरीब व्यक्तियों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। भारत देश में 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अवसर भी स्वर्गीय राजीव गांधी जी की ही देन है। विधायक पांसे ने कहा कि आज हमारे नेता स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में हम संकल्प लेकर उनके बताये हुये पद चिन्हों पर चलेंगे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि नितेश साहू, बबलू साहू, पवन पण्डाग्रे, बंधु बारंगे, शिवकुमार माहोरे, संतोष साहू, भाउराव पाटनकर, विनोद बेले, राजेन्द्र कवड़कर, पिंटू ठाकरे, अजय शिवहरे, बाबाराव ठाकरे, किशोर परिहार, यशवंत बोडख़े, मनोज साबले, सुधीरपुरी गोस्वामी, टिनू मिश्रा, किशोर देशमुख, मुकेश साहू आदि उपस्थित थे।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad