Delegation of Kisan Sangharsh Samiti met Rakesh Tikait
5 अगस्त को मुलतापी के किसान करेंगे किसान संसद में शिरकत
किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की राकेश टिकैत से मुलाकात
राकेश टिकेत ने शहीद किसानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आमंत्रण को किया स्वीकार
किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि 3 अगस्त को मुलताई से किसंस का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें महामंंत्री भागवत परिहार , तहसील अध्यक्ष कृपाल सिंह सिसोदिया दिल्ली की बॉर्डरों पर 250 दिन से चल रहे किसान आदोलन के समर्थन मे गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा। 3 अगस्त को गाजीपुर बॉर्डर तथा 4 अगस्त को सिंघू बॉर्डर पर चल रहे धरना स्थल पर उन्हें तथा तहसील अध्यक्ष कृपालसिह सिसोदिया, महामंंत्री भागवत परिहार को धरना संचालन समिति द्वारा अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया गया।
आज सुबह किसंस के प्रतिनिधि मंडल ने गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राकेश टिकैत को अपना परिचय बताया तो उन्होंने कहा कि मुलताई तो ताप्ती नदी का उद्गम स्थान है ही ,किसान आंदोलन में 24 शहीद किसानों की शहादत भूमि भी है। उन्होंने बताया कि मुलताई गोलीकांड के बाद वे शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने उनके पिता श्री महेंद्रसिंह टिकैत के साथ मुलताई आए थे लेकिन उस समय उन्हें पुलिस ने किसान नेता डॉ सुनीलम से मिलने नही दिया था। उन्होंने कहा कि डॉ सुनीलम बड़े जुझारू, संघर्षशील किसान नेता है वे देश भर के किसानो मजदूरों के अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं।
किसंस के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें शहीद किसानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम , शहीद किसान स्मृति सम्मेलन मे आने हेतु आमंत्रित किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने जरूर आउंगा। उन्होंने स्वयं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के लिए गाजीपुर बॉर्डर से सिंघू बॉर्डर तक जाने की वाहन भी की।
जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के ने बताया कि कल 5 अगस्त को उनके साथ किसंस के भागवत परिहार और कृपालसिंह सिसोदिया को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जंतर मंतर पर संसद के समानांतर चल रही किसान संसद में भाग लेने के लिए पास जारी की है।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को किसान संसद में एमएसपी की कानूनी गारंटी से संबंधित मामलों पर चर्चा करेंगे।




