road accident; Two bikes collided face to face, 1 youth died; condition of three critical
छिंदवाड़ा। दो मोटर साइकिल की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा बटकाखापा थाना क्षेत्र के कामठी से मोयाकुही के बीच सात मुंडीघाट का बताया जा रहा है, सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बटकाखापा थाना प्रभारी रमजू उईके ने बताया कि निर्भयपुर निवासी 25 वर्षीय जयकुमार पिता रामलाल भलावी अपने दोस्त नरेन्द्र पिता परमसुख कुसरे के साथ एक मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था, जबकि एक अन्य मोटर साइकिल पर दो युवक सवार होकर जा रहे थे। जब दोनों मोटर साइकिल चालक कामठी गांव से मोयाकुही के बीच सात मुंडी घाट से गुजर रहे थे तो उनकी मोटर साइकिलों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में जयकुमार भलावी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरेन्द्र और दूसरे वाहन में सवार दो युवक घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में ले लिया है जबकि बुधवार के दिन पोस्टमार्टम कराया जाएगा, वहीं प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

