Now even buffalo is not safe in the area, CCTV video of buffalo theft came to the fore.
क्षेत्र में अब भैंस भी सुरक्षित नही, भैंस चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने।
मुलताई। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाए सामने आ रही है, अभी तक आपने सुना, पढ़ा और देखा होगा चोरो को सुने मकानों, दुकानों में पैसे, गहने और गाड़िया चुराते हुए, कल ही पांढुर्णा में करोड़ो की सिगरेट चोरी का मामला सामने आया है, अब एक चोरी की ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुन कर आप भी अचंभित हो जाएंगे। जी हाँ इस बार चोरो ने भैंस को अपना निशाना बनाया है, मुलताई से अमरावती रोड पर स्थित ग्राम चौथिया में हाईस्कूल के पास मुख्य सड़क किनारे राजू पिता टोंडी के घर के सामने बंधी भैस चोरी होने का मामला सामने आया है, चोरी की पूरी वारदात उनके घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
राजू ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दे कर बताया है कि मैं राजू पिता किशोर ढोंडी निवासी ग्राम पंचायत चौथिया तहसील मुलताई का रहने वाला हूँ 23 अगस्त 2021 की शाम को 7 से 8 बजे के बीच मेरे घर पर अशोक पिता जंगली परिहार निवासी चौथिया तहसील मुलताई का रहने वाला जिसने चोरी करने की कोशिश की जिस समय मैं और मेरी मां दोनो मेरे ससुराल गए हुए थे। वापस आ कर पता चला कि मेरी दुधारू पशु भैंस घर पर नहीं है, जिसे मैं घर के सामने बांध कर गया था। जब मैने सीसीटीवी कैमरे में कैद उस video को देखा तब पता चला कि मेरी दुधारू पशु भैंस को अशोक पिता जंगली परिहार जबरदस्ती छोड़ कर ले जाने की कोशिश कर रहा है जब भैंस नहीं जा रही है तो उसे पत्थर मार कर घर से दूर भगा कर ले गया।
मैंने CCTV में कैद वीडियो देखने के बाद मोहल्ले के लोगो को बताया, उसके बाद 100 नंबर पे फोन लगाया और शिकायत दर्ज कराई जब पुलिस महोदय द्वारा अशोक पिता जंगली परिहार से यह पूछा गया तो पहले उसने साफ मना कर दिया कि उसने ऐसा कुछ नही किया है तब पुलिस महोदय ने वीडियो दिखाया तो उसने सभी मोहल्ला और पुलिस महोदय के सामने अपना जुर्म कबूल किया जब सीसीटीवी कैमरा में वीडियो को और आगे देखा तो उसने मेरी कार सामने खड़ी थी उसके साथ भी छेड़ छाड़ की जिससे की वह खराब हो जाए। अशोक पिता जंगली परिहार ने मेरे घर में ही ये इसलिए किया क्योंकि ये मुझसे आपसी दुश्मनी रखते हैं जिसके कारण ये मुझे नुकसान पहुंचाना चाहता है।
शिकायती आवेदन में राजू ने बताया कि अशोक पिता जंगली परिहार कई बार चोरी के केस में पुलिस थाने में जा चुका है इसका रिकार्ड एक क्रिमिनल का हो गया है मेरे घर पर कई बार एसी घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन मेरे पास कोई सबूत नहीं होने के कारण मैं कोई शिकायत दर्ज नहीं करा पाया लेकिन अब मुझे डर है कि अब मैंने शिकायत की है तो वह मेरे साथ कोई गलत काम कर सकता है या किसी तरह का सड़यंत्र रचने की कोशिश करेंगे मेरे घर में किसी तरह की कोई घटनाएं भविष्य में कर सकता अब अशोक पिता जंगली परिहार को पता चल गया है कि कैमरा कहा कहा लगा है और कैसे बंद होता है भविष्य में कभी जब बिजली नहीं रहेंगी तब वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है इसीलिए कभी मेरे घर पर एसी घटना कभी होती हैं तो अशोक पिता जंगली परिहार पर ही सारा इलजाम लगाया जायेगा। दिनांक 24-08-2021 को सुबह अशोक पिता जंगली परिहार ने अपनी पत्नी को आगे करके सुबह फिर झगड़ा किया और गाली गलौच किया अपशब्दो का प्रयोग किया। मारने की धमकी दे रहे है एवं उनके लड़के ने कहा कि जो करना है । कर लो देख लेंगे तुमको महोदय जी मेरी मां घर पर अकेली रहती हैं और मैं देर सबेर मुलताई से चौथिया जाता हूं यदि कल को मेरे या मेरे परिवार में किसी को कोई हानि पहुंचती हैं तो उसका जिम्मेदारी अशोक एवम उसकी पत्नी ललिता की होंगी इसीलिए उसे वार्निंग देकर छोड़ने से कोई बदलाव नहीं आएगा उसे रिमांड पर लिया जाए ताकि आगे भविष्य में कभी भी कोई गुनाह ना करें रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही करने की कृपा करें ।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



