Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

तालाब में मिला तेंदुए का शव; मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम। करंट लगने से मौत का अनुमान।

Leopard's carcass found in the pond; Forest department team reached the spot.




छिंदवाड़ा। पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे ग्राम मेघदौन के तालाब में मंगलवार को तेंदुए का शव तैरते हुए मिला जिसकी सूचना लगते ही तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। कान्हा सागर क्षेत्र में स्थित इस तालाब के किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह तेंदुए के शव को तालाब में तैरते हुए पाया जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट के कर्मचारियों को दी।


प्रथम दृष्टया वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह वयस्क तेंदुआ है, जिसे बाहर निकालाकर इसको पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

तालाब के पास लगा हुजूम
तालाब के पास लगा हुजूम

करंट लगने से मौत की आशंका

इस मामले में भले ही अभी वन विभाग पीएम रिपोर्ट के इंतजार कर रहा है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की माने तो खेतों में लगाए गए करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है, तथा 4 दिन पहले उसका शव यहां लाकर फेंका गया है। इस घटना के बाद एक बार फिर से बफर जोन के वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर वन महकमा सवालों के घेरे में आ गया है।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad